फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आखिरी जुलूस के साथ मुहर्रम का शोक समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/नौगावां सादात। शिया समुदाय में मुहर्रम का शोक शनिवार को आखिरी जुलूस के साथ समाप्त हो गया। अमरोहा और नौगावां सादात में 11वें इमाम हसन असकरी की शहादत की याद में जुलूस निकाले गए। इसके बाद इमामबाड़ों से काले अलम उतार दिए गए।
विज्ञापन

अमरोहा में जुलूस मोहल्ला काजीजादा स्थित इमामबाड़ा चांदसूरज से सुबह नौ बजे निकला। सिब्ते सज्जाद व हमनवां ने मर्सिया पढ़ा, जबकि मौलाना अजहर अब्बास ने फजाइल व मसाइब बयान किए। जुलूस में अमरिया, अलम, ताबूत और दुलदुल शामिल रहे। निर्धारित मार्ग से होते हुए जुलूस इमामबाड़ा छज्जी पहुंचा, जहां मुदस्सिर अली खां व साथियों ने मर्सिया पढ़ा और मौलाना शहवार हुसैन ने मजलिस को खिताब किया। शाम को इमामबाड़ा सज्जादिया में जुलूस संपन्न हुआ। अंजुमनों ने मातम व नौहा-ख्वानी की।
काईद शाने मुज्तबा, खुर्शीद जैदी, शिराज गालिब, गुलाम सज्जाद, सैय्यद मुज्तबा, रजा शमीम, इमदाद आब्दी, डॉ. चंदन नकवी, वसीम जैदी, मो. तकी हसन काजिम, हुसैन अब्बास और नजीर हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौगावां सादात में काले ताजिये का जुलूस इमामबाड़ा दौलत शहीद से निकला। मास्टर हसनैन अख्तर ने मर्सिया पढ़ा और मौलाना रजा अब्बास ने मजलिस को खिताब किया। अंजुमन सौगवाराने हुसैनी के संयोजन में जुलूस शाम को इमामबाड़ा दौलत शहीद पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें