अमरोहा। ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में शुक्रवार रात मुस्लिम कमेटी के संयोजन में मोहल्ला झंडा शहीद स्थित कम्युनिटी हॉल में कौमी व मिल्ली इत्तेहाद कांफ्रेंस हुई। मुख्य अतिथि सदर विधायक महबूब अली ने कहा कि मजहब और जाति के मतभेदों से ऊपर उठकर अमन, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। अमरोहा की गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की विरासत को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।
पूर्व एमएलसी परवेज अली, आसिफ कुरैशी, खुर्शीद हैदर जैदी, डॉ. जमशेद कमाल और डॉ. चंदन नकवी ने भी इत्तेहाद के साथ तालीम को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की और नई पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है।
कांफ्रेंस का आगाज मौलाना साद अमरोहवी ने तिलावत-ए-कुरान व नात-ए-पाक से किया। अध्यक्षता मुस्लिम कमेटी अध्यक्ष इकबाल अहमद खां और संचालन रोमी शफात एडवोकेट ने किया। हाजी नासिर सिद्दीकी, हाजी इकरार अंसारी, खुर्शीद सैफी, आदिल अब्बासी, डॉ. नज्मुन्नबी, अली इमाम रिजवी और आरिफ मलिक एडवोकेट आदि मौजूद रहे।