मंगलवार को आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सीओ चौधरी उम्मेद सिंह ने कहा कि जल्द ही किसानों के लिए एमएसपी गारंटी कानून व स्वामी नाथन आयाेग की सिफारिशे लागू की जाए। जिलाध्यक्ष कामेंद्र सिंह ने कहा कि केसीसी जारी करने के नाम पर बैंकों द्वारा किसानों के साथ अवैध वसूली को रोका जाए।
नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव कुतुबपुर हमीदपुर में तेंदुए को मारने के मामले में किसानों पर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाएं। घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था हो। खाद्य एवं दवाइयों में मिलावट को रोका जाए। इस दौरान राजवीर सिंह, अरविंद सिंह यादव, याेगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, केके शर्मा आदि मौजूद रहे।