फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा में झमाझम बारिश से जलभराव, घंटों गुल रही बिजली

Wed, 18 Jun 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंगलवार शाम अमरोहा और आसपास के इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लगभग दो घंटे तक हुई बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भर गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। बारिश होने से मौसम खुशनुमा बना गया। लोगों को गर्मी से राहत भी मिली।
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो कई घंटों तक गुल रही। बिजली विभाग के अफसरों के अनुसार, बारिश के कारण कई जगहों पर फॉल्ट आ गए थे और सुरक्षा के मद्देनजर भी बिजली काट दी गई थी। बिजली न होने से शाम के समय लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा, जिससे दैनिक कामकाज में भी रुकावट आई। सड़कों पर पानी भरने से पैदल चलने वालों और वाहन चालकों, दोनों को ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिससे लोगों का सामान भीग गया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर साल बारिश में ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। बिजली विभाग के कर्मचारी देर रात तक बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटे रहे, और धीरे-धीरे आपूर्ति सामान्य की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें