फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी दानिश अली: सांसद को भेजे गए धमकी और अर्मयादित भाषा वाले मैसेज, दिल्ली पुलिस से शिकायत, समर्थकों में रोष

Thu, 28 Sep 2023 10:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सांसद दानिश अली ने दावा किया कि कुछ लोग धमकी भरे संदेश भेज रहे हैं। रमेश बिधूड़ी की अपमानजनक टिप्पणियों का जिक्र करते हुए उन्होंने एक कथित नफरत भरे संदेश का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। 
विज्ञापन
बसपा सांसद दानिश अली - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा टिप्पणी करने के बाद अब अमरोहा सांसद दानिश अली को मैसेज करके अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। इस मैसेज का स्क्रीनशॉट टैग करते हुए दिल्ली पुलिस व गृह मंत्री अमित शाह को ट्वीट (एक्स) किया है।

विज्ञापन


इसका पता लगते ही उनके समर्थकों में भी नाराजगी है। सांसद दानिश अली ने बुधवार को दावा किया कि कुछ लोग धमकी भरे संदेश भेज रहे हैं। दानिश अली ने बिधूड़ी द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों का जिक्र करते हुए हिंदी में एक कथित नफरत भरे संदेश का स्क्रीनशॉट भी साझा किया।

उन्होंने दिल्ली पुलिस के साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह को यह मैसेज ट्वीट (एक्स) करते हुए जांच की मांग की है। इस मामले में कांग्रेस व अन्य विपक्ष के कई नेता ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें