फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला के तिगरी में छह किसानों के नलकूपों से मोटरें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में मोटर चोर गिरोह का आतंक बढ़ता जा रहा है। गिरोह ने तिगरी निवासी छह किसानों की मोटरें चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। जबकि इससे पहले बहलोलपुर में दस व मुरादपुर में पांच किसानों की मोटरें चोरी कर ले गए थे। क्षेत्र में बढ़ रहीं मोटर चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने और मोटर चोरी की घटनाओं की खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी किसान निपेंद्र त्यागी, सुरेंद्र यादव, सतीश त्यागी, राजीव त्यागी, रूप चंद्र यादव व मोहरका पट्टी निवासी शकी मोहम्मद व मुरादपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनू सिंह भड़ाना शुक्रवार दोपहर थाने पहुंचे। उपरोक्त सभी किसानों ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा कि सिंचाई के लिए उनके खेतों में नलकूप लगे हैं। जिनको चलाने के लिए मोटरें लगी हैं और सुरक्षा के लिए नलकूपों पर कोठरी बनी हैं। बृहस्पतिवार की देर रात तक सिंचाई करने के बाद किसान अपने घर आ गए। शुक्रवार की सुबह खेतों पर गए तो नलकूपों की कोठरी के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। छह किसानों की नलकूपों के मोटरें चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पता लगने पर ग्रामीण अपने-अपने खेतों पर पहुंचे।
किसानों ने तहरीर में कहा कि इलाके में मोटर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह सक्रिय है। जिसने किसानों की नींद उड़ा रखी है। पहले गिरोह ने बहलोलपुर में दस किसानों की मोटर चोरी की थीं। इसके बाद मुरादपुर के चार किसानों और अलीनगर के एक किसान की मोटर चोरी कर पुलिस को चुनौती दी। पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। लगातार बढ़ रहीं मोटर चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम है। पुलिस को मोटर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। तीनों घटनाओं के खुलासे की मांग की। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मोटर चोर गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें