फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक लाख से अधिक महिलाओं ने रोडवेज बसों में की मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रक्षाबंधन पर 1, 81,551 महिलाओं ने रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की। करीब 69,57,202 रुपये की धनराशि के टिकट फ्री रहे। इससे महिलाओं को काफी लाभ मिला।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को मायके पहुंचने और वापस लौटने में सहूलियत देने के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। अमरोहा डिपो से 27 अगस्त की सुबह से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक करीब 1,81,551 महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया। महिलाओं के साथ एक सहवर्ती को भी यात्रा की सुविधा दी गई। मुफ्त यात्रा की व्यवस्था से त्योहार पर महिलाओं को काफी राहत मिली। बसों में भीड़ के बावजूद बहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ा।
यह सुविधा निगम की ओर से तीन दिन दी गई। इसमें महिलाओं का फ्री टिकट बनाया गया। इसके अलावा अब तीस अगस्त से 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा दी जा रही है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि जनपद की एक लाख से अधिक महिलाओं ने फ्री यात्रा का फायदा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें