फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी बीमारी से दो सप्ताह में 50 से अधिक मवेशियों की मौत

विज्ञापन
नौगांवा सादात के चमरौवा गांव में बीमार पशु को इंजेक्शन लगाते डॉक्टर। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव चमरौवा में पशुओं में रहस्यमयी बीमारी ने पैर पसार लिए हैं। पिछले दो हफ्तों में 50 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। लगातार पशुओं की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अब तक ग्रामीणों को लाखों रुपये की क्षति हो चुकी है। सरकारी और प्राइवेट डॉक्टर बीमारी का पता लगाने में नाकाम रहे हैं। हालांकि पशु चिकित्सक मवेशियों में मुंहपका, खुरपका और गला घोंटू बीमारी के लक्षण मिलने का दावा कर रहे हैं। बरेली की टीम ने पशुओं के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के अलीपुरा ग्राम पंचायत के मछरा चमरौवा गांव का है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले पंद्रह से रोज पशुओं की मौत हो रही है। अब तक संजीव, धर्मपाल, हरीराज, रूपचंद, किशन सिंह और मुनेंद्र के दो-दो पशुओं की मौत हुई है। जबकि रामौतार, नन्हे सिंह, जोगेंदर, कुलदीप, आशीष, सतपाल सिंह, नन्हे सिंह सहित कई ग्रामीणों के एक-एक पशु की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक मरने वाले पशुओं की संख्या पचास से अधिक है। दो दर्जन से अधिक पशुओं का इलाज चल रहा है। सरकारी और प्राइवेट चिकित्सक लगातार पशुओं के इलाज में जुटे हैं। रविवार को बरेली की विभागीय टीम गांव पहुंची और चार पशुओं से सैंपल लिए हैं। इसके अलावा मरे पशुओं को पोस्टमार्टम कराकर उनसे भी कुछ सैंपल लिए हैं। जिससे बीमारी की पता चल सके।
शुरूआती दौर में पशुओं में मुंह पका, खुर पका बीमारी के लक्षण महसूस किए गए थे। लेकिन, अब अन्य बीमारी के लक्षण देखे जा रहे हैं। पशुओं की मौत किस बीमारी से हो रही है, यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। बरेली की टीम ने सैंपल लिए है, जांच के बाद ही बीमारी का सही पता चल सकेगा। पहले के मुकाबले अब हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र पाल सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी, नौगांवा सादात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें