फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1,701 विद्यार्थियों के बैंक खातों में पहुंची 4.27 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए दो अक्तूबर खुशियों की सौगात लेकर आया। निदेशालय से दशमोत्तर कक्षाओं के 1,468 विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट में 4.21 करोड़ रुपये की रकम अंतरित किए गए। इसके अलावा पूर्व दशम के इस साल के सभी वर्गों के कुल 233 विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति भेजी गई है, यह रकम 5.86 लाख रुपये है। इस तरह कुल 1,701 विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट में 4,27,52,000 रुपये आ गए हैं। मोबाइल पर बैंक से मैसेज मिलने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से दमक उठे।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से डब्ल्यूटीएम कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने सांकेतिक तौर पर अनुसूचित जाति के वर्ष 2020-21 के अवशेष 1,468 विद्यार्थियों के अकाउंट में 4,21,66,000 रुपये अंतरित किए। यहां पर 15 विद्यालयों के 182 विद्यार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा प्री मैट्रिक यानी पूर्व दशम के वर्ष 2021-22 के सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति के 233 विद्यार्थियों के बैंक खाते में कुल 5.86 लाख रुपये अंतरित हुए जिसमें सामान्य के 33, अन्य पिछड़ा वर्ग के 72, अल्पसंख्यक वर्ग के 78 और अनुसूचित जाति के 50 विद्यार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम में सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, समाज कल्याण अधिकारी विजय वीर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव, कासिम अली, डॉ. सुबहान अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें