फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर हादसे में मुरादाबाद के मजदूर की मौत, दोस्त घायल

Tue, 20 Aug 2024 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर अमरोहा आ रहे मुरादाबाद निवासी करन सिंह (22) की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करन सिंह मुरादाबाद के झंडा चौक गागन निवासी दिवंगत कमल सिंह के बेटे थे। वह रोजमर्रा की मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। दो साल पहले उनकी शादी पूजा के साथ हुई थी। दंपती को कोई बच्चा नहीं है। पुलिस के मुताबिक करन सिंह सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे मझोला थानाक्षेत्र के एकता कॉलोनी निवासी रवि पुत्र प्रेम सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर अमरोहा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक की डिडौली क्षेत्र में हाईवे स्थित चौधरपुर ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में करन सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि, रवि घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। बाद में करन सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि, रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें