फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Shami: शमी ने चटकाया ऑस्ट्रेलिया का विकेट, ग्रामीण उत्साह में उछल पड़े..लगे भारत माता की जय के नारे

Sun, 19 Nov 2023 07:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

विश्वकप का फाइनल मैच मोहम्मद शमी के घर के पास बड़ी स्क्रीन में देखा जा रहा है। मौके पर कई गांवों के लोग पहुंचे हैं। शमी के पहला विकट लेने पर लोग खुशी से उछल पडे़। 
विज्ञापन
मोहम्मद शमी के विकेट लेने के बाद उत्साहित ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वकप का फाइनल मैच शुरू होते ही मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर का माहौल बदल गया। सुबह से ही गांव में पूरे इलाके से लोग जुटने शुरू हो गए थे। इसके साथ ही शमी के घर के बाहर मीडिया का भारी जमावड़ा लगा हुआ है।

विज्ञापन


फाइनल मैच में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम खेलने उतरी तो लोग शमी की गेंदबाजी देखने के लिए उत्साहित हो गए। जब शमी ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज का आउट किया तो लोग खुशी से उछल पड़े। उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शमी..शमी के नारे लगाने शुरू कर दिया। 

विश्वकप के फाइनल मैच के दौरान शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में सभी ढोल नगाड़ों के साथ थिकरते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि विश्वकप में भारत ही जीतेगा और शमी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।  सहसपुर अलीनगर में उत्सव जैसा माहौल है।
विज्ञापन


शमी के बड़े भाई हबीब और भतीजे अहमदाबाद में विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे हैं। घर पर अकेली मां अंजुम आरा लगातार टीम इंडिया के जीतने और मोहम्मद शमी के अच्छे प्रदर्शन के लिए दुआ कर रही हैं। उनका कहना है कि इंशाअल्लाह भारत वर्ल्ड कप जीतेगा।

सिम्मी (शमी) अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि मां अंजुम आरा शमी का नाम लेते ही भावुक हो जाती हैं। सहसपुर अलीनगर भारतीय क्रिकेट टीम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का गांव है। खेत में बनी पिच पर गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले मोहम्मद शमी अब दुनिया में छा गए हैं।

बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी आगे न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी धराशायी हो गई थी। इसके बाद से शमी का नाम हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। देश दुनिया में मोहम्मद शमी की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी के प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें