प्रशासन ने तैयार किया डायवर्जन प्लान
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गजरौला में जनसभा है..इसलिए हाईवे बंद है। प्रधानमंत्री सुबह दस बजे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9:30 बजे पहुंचेंगे। इसके लिए प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। बस समेत सभी वाहनों की हाईवे पर नो एंट्री है। एएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सुबह पांच बजे से जनसभा समाप्त होने तक ट्रक, कंटेनर, बस समेत सभी भारी वाहनों को डायवर्ट किया है।
जबकि दोनों तरफ से आने वाले कार, पिकअप, बाइक व अन्य हल्के वाहनों को मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर ही चलेंगे। इस दौरान हाइवे वन-वे रहेगा। जगह-जगह यातायात पुलिस तैनात की गई है। लोकल स्तर पर भी यातायात को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे आसपास के होटल
चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए आस पास के होटल, व्यापारिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। होटल और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पुलिस, पीएसी और सुरक्षा बलों के जवान मुस्तैद रहेंगे। शुक्रवार को गजरौला में हाईवे किनारे प्रधानमंत्री की जनसभा है।
उनकी सुरक्षा किले से भी मजबूत रहेगी। जनसभा के आस पास सात होटल और व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। एक पेट्रोल पंप है। नामचीन होने के कारण व्यापारिक प्रतिष्ठानों और होटलों पर हाईवे से गुजरने वाले वीआईपी ठहरते हैं। मगर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तक होटल, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को ब्रीफ करते हुए यह जानकारी दी। एडीजी प्रशांत मीणा, एडीजी सुरक्षा, डीआईजी जी मुनिराज, डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने अधीनस्थ पुलिस और प्रशासनिक अफसरों संग बैठक कर रणनीति बनाई।