फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भुगतान नहीं होने केे कारण गांवों में मनरेगा के काम प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। मनरेगा में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए कार्यों का अभी तक भुगतान नहीं होने की वजह से गांवों में मनरेगा के तहत काम नहीं हो पा रहे हैं। काम नहीं होने के कारण जॉब कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को रोजगार सेवकों ने सात महीने का मानदेय दिलाने व लेबर का भुगतान कराने की मांग खंड विकास अधिकारी से की।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने शुक्रवार को ब्लॉक के सभागार में रोजगार सेवकों की बैठक बुलाई थी। बैठक में बीडीओ नरेंद्र पाल ने रोजगार सेवकों से मनरेगा में काम करने के लिए कहा। उनका कहना था कि चालू वित्तीय साल में मनरेगा में कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने मनरेगा में पौधरोपण का काम कराने के लिए कहा। इसके लिए तकनीकी सहायकों से एस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा गया। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी नितिन कुमार ने रोजगार सेवकों से पत्रावली पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर रोजगार सेवकों ने सात महीने से मानदेय नहीं मिलने व लेबर का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की। बीडीओ ने मानदेय व लेबर भुगतान के लिए उच्च पदस्थ अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राकेश सैनी, सिद्धराज सिंह, महेंद्र सिंह, ब्रजकिशोर, चीनू सागर, रिफाकत अली, मांधाता सैनी, एवन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें