फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: सांप्रदायिक बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव और फायरिंग, सात पर एफआईआर दर्ज

Mon, 23 Aug 2021 10:27 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

दहशत फैलाने के लिए अवैध हथियारों से हवाई फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्हें दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव और जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उनपर पथराव और फायरिंग की। घटना से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। मौके पर अन्य थानों की फोर्स को बुलाया गया। पुलिस ने बमुश्किल बिगड़ते हालात को किसी तरह संभाला। घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नौगांवा तगा गांव की है। यहां पर रविवार की शाम रक्षाबंधन के दिन चाट-पकौड़ी व अन्य खाने-पीने के सामानों की दुकानें लग रही थी। तभी आइसक्रीम के रुपए के लेनदेन को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। देर रात दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। 

दहशत फैलाने के लिए अवैध हथियारों से हवाई फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्हें दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव और जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


अचानक हुए हमले में पुलिस कर्मियों ने किसी तरह घरों में छिपकर जान बचाई। पुलिस पर हमले की घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी सतीश पांडेय अन्य कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों की घेराबंदी कर बिगड़ते हालातों को संभाला। 

घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पथराव और फायरिंग से ग्रामीणों में चीख-पुकार मची रही। इस दौरान उपद्रवी गांव की तंग गलियों में छिप-छिपाकर फरार हो गए। 

सीओ सिटी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर संदीप बालियान की तहरीर पर एक पक्ष के निपेंद्र उसके भाई मुनेंद्र व बलवीर और दूसरे पक्ष के उम्मीद, चांद, आजाद और शाहरुख के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर
सीओ सिटी सतीश पांडेय ने बताया की बवाल की इस घटना में उपद्रवियों पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 332 और आपराधिक कानून अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें