फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ जपा नेता के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, घर में 23 सेकेंड रुके बदमाश, राइफल देख उल्टे पांव भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हथियारबंद बदमाशों ने भाजपा नेता के घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसे बदमाश लूटपाट करने के उद्देश्य से 23 सेकेंड तक घर में रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकती। भाजपा नेता के बेटे ने साहस दिखाते हुए उन पर घर में रखी राइफल तान दी तो बदमाश उल्टे पांव भाग निकले। मामले में तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। अब वारदात का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस बोली, जांच कर रिपोर्ट दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलसा रोड का है। देहात थाने से आधा किलोमीटर दूर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक रणवीर सिंह का मकान है। उनके बेटे युद्धवीर सिंह भाजपा के कई पदों पर रहे हैं। युद्धवीर सिंह की पत्नी वैशाली जिला पंचायत सदस्य रही हैं, जबकि युद्धवीर सिंह खुद भाजपा के टिकट पर नौगांवा सादात विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। उनके भाई करमवीर सिंह भी घर में साथ रहते हैं। तीन सितंबर की रात करीब नौ बजे युद्धवीर सिंह और कर्मवीर सिंह घर पर मौजूद नहीं थे। तभी तमंचों से लैस नकाबपोश तीन बदमाश घर में दाखिल हो गए। लूटपाट के इरादे से घर में दाखिल हुए बदमाशों ने तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाने की कोशिश की। करीब 23 सेकेंड तक बदमाशों ने कमरों के दरवाजे खोलने का प्रयास किया। इसी बीच युद्धवीर सिंह के बेटे संस्कार ने राइफल निकाली और उसने बदमाशों को ललकारा। राइफल देख बदमाश उल्टे पांव भाग निकले। इस दौरान घर में परिवार की महिलाएं, बच्चे और संघ नेता रणवीर सिंह मौजूद थे। घटना से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में दोनों भाई घर पहुंच गए। नजदीक होने के चलते देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।
पीड़ित भाजपा नेता ने घटना तहरीर दे दी है। लेकिन घटना के दो दिन बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। अब भाजपा नेता के घर में हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। मामले में रिपार्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें