फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित चौधरी गोलीकांड: शूटर मुहैया करने वाल दस हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। छह महीने पहले हुए मोहित चौधरी गोलीकांड के लिए शूटर मुहैया करने वाले दस हजार के इनामी को रजबपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़ा गया आरोपी को मेरठ के ढाई लाख के इनामी मदन सिंह बद्दों के साथ जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने उनके न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस अब तक गोलीकांड के सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि अन्य शूटरों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

दो दिसंबर 2020 की शाम रजबपुर थानाक्षेत्र में हसनपुर मार्ग पर कार सवार अज्ञात हमलावरों ने संभल के थाना असमोली के गांव भंवालपुर निवासी मोहित चौधरी पर गोलियां बरसाईं थीं। मोहित चौधरी अपने दो साथी भूरा और दीपक के साथ पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल की माता के अंतिम संस्कार से लौट रहा था। इस घटना में मोहित को सात गोली लगी थीं। जबकि हमलावरों ने लगभग 40 राउंड फायर किए थे। घायल को पहले मुरादाबाद तो बाद में दिल्ली रेफर किया गया था। इस मामले में मोहित के भाई अमित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में मोहित चौधरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पांच लोगों के नाम उजागर किए थे। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। छानबीन के दौरान देहात थानाक्षेत्र के हादरपुर जमनिया निवासी राहुल उर्फ तन्ना का नाम सामने आया।
इंस्पेक्टर शरद मलिक के मुताबिक राहुल उर्फ तन्ना ने ही मोहित गोलीकांड के लिए शूटर मुहैया कराए थे। कुछ दिनों पहले मेरठ पुलिस ने राहुल उर्फ तन्ना को कुख्यात बदमाश मदन सिंह बद्दो के साथ जेल भेजा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को कई बार दबिश दी थी। लेकिन वह हाथ नहीं चढ़ सका। एसपी सुनीति ने उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गुरुवार को मुखबिर से सूचना पर पपसरा और रामगंगा पोषक नहर के बीच उसके गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। उसके न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें