अमरोहा। पंचायत का फरमान दरकिनार कर एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी की। विरोध करने आई मां को भी युवक ने पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां के एक व्यक्ति का आरोप है कि पड़ोसी मोहल्ले में रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा है। इस मामले को दोनों पक्ष की पंचायत भी हो चुकी है। पंचायत ने युवक के मोहल्ले में आने पर पाबंदी लगा दी थी। बावजूद इसके युवक रविवार को उनके घर में जबरन घुस आया। आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी करने लगा। मां ने विरोध किया तो युवक ने उसकी भी पिटाई कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की। मां-बेटी के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।