फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई में लगीं तीन ट्रैक्टर-ट्राली और एक मशीन सीज

विज्ञापन
गजरौला के तिगरिया खादर में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली के आगे खड़ी जिला खनन अधिकारी की गाड़ी। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी खनन में लगीं तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों और एक खुदाई करने वाली मशीन को पकड़ लिया जबकि वहां मौजूद तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार लोग भाग निकले। तीनों वाहनों को थाने में लाकर सीज कर दिया गया है। वहीं इस कार्रवाई से खनन के धंधे से लोगों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जिला खनन अधिकारी अशोक कुमार ने इंस्पेक्टर आरपी शर्मा की टीम को साथ लेकर थाना क्षेत्र में गांव तिगरिया खादर स्थित एक स्थान पर छापा मारा। वहां कई ट्रैक्टर-ट्रालियां खनन में लगी हुई थीं। खनन करने की मशीन से मिट्टी निकालकर ट्रालियों में डाली जा रही थी। पुलिस और टीम को देख कर तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों में बैठकर खनन कर रहे लोग वहां से भाग निकले जबकि तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों एवं मशीन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और थाने ले आए। बाद में जिला खनन अधिकारी अशोक कुमार की रिपोर्ट के आधार पर तीनों को सीज कर दिया गया। बता दें कि क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मिट्टी और बालू खनन का धंधा रात के अंधेरे में कई स्थानों पर धड़ल्ले से चल रहा है। बताते हैं कि राजनीतिक संरक्षण होने की वजह से पुलिस भी धंधेबाजों पर कार्रवाई से बचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें