गजरौला(अमोहा)। मिल्लते सैफिया कमेटी सामाजिक बुराइयां दूर करने, समाज के उत्थान और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आगे आई है। नगर में रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लोगों से अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान किया है।रविवार को कमेटी की तरफ से समाज का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो पक्का पुल पर धनौरा रोड स्थित एक होटल में होगा। कमेटी के सदर हाजी इस्लामुद्दीन सैफी और सेवानिवृत्त सीओ मोहम्मद अख्तर सैफी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम आयोजक एवं मेजबान उमर फारूक सैफी और साबिर अली सैफी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से समाज में कुरीतियां बढ़ी हैं। तीन तलाक के मामले भी कम होने की बजाय बढ़ते जा रहे हैं। समाज शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। दहेज के कारण गरीब लोगों को बेटियों की शादी में बड़ी दिक्कत सामने आ रही है। बढ़ती सामाजिक कुरीतियां दूर करने और शिक्षा को बढ़ावा देने सहित अन्य मुद्दों को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। उनकी और कमेटी की कोशिश है कि समाज का भला होना चाहिए।