फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से बढ़ी गलन, शीतलहर ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन-प्रतिदिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार रात जिलेभर में झमाझम बारिश हुई। जिससे ठंड गई। दोपहर के समय में धूप निकली, लेकिन सर्द हवा से उसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। शीतलहर से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

बारिश के बाद ठंड का असर तेज हो गया है। नए साल की शुरुआत से मौसम का मिजाज बदल गया। पिछले तीन दिन से बूंदाबांदी हो रहा है। जबकि शनिवार रात तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बिजली की कड़कने की आवाज से लोग सहम उठे। बर्फीली हवा के चलने से सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा आज वाहनों का आवागमन भी कम है। जरूरी काम से ही लोग घरों से निकले। वहीं, बाजार में रूम हीटर और ठंड से बचने के लिए लोग गर्म वस्त्र की खरीद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।
दोपहर में मामूली धूप खिली जो ठंड को राहत देने के लिए नाकाफी थी। इसकी वजह से पिछले दिनों की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। घर से निकले लोग ठंड से बचने के लिए काफी परेशान हैं। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि ने जिले में 23 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को बारिश की पड़ने का अनुमान है। तापमान में और गिरावट आने की संभावना बनी हुई है। लबातार बारिश पड़ने और मौसम के बिगड़े रहने से सब्जी की फसलों में बीमारी फैस सकती है। आलू को झुलसा लग सकता है। जबकि सरसों की माहू कीट लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें