फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर के ताले तोड़ चोरी, तीन आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। नगर में सोमवार रात को मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर करीब 50 हजार की नगदी समेत महंगी दवाइयां चोरी कर ली गईं। पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी में गई नकदी और सामान बरामद किया गया है। चोरी की घटना में मेडिकल स्टोर स्वामी का भाई शामिल है। आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि नगर के मोहल्ला संभलियान में शहाबुद्दीन का मेडिकल स्टोर है। सोमवार देरशाम को मेडिकल स्टोर बंद करके घर चले गए थे, लेकिन मध्यरात्रि के बाद चोरों ने ताले तोड़कर करीब पचास हजार की नगदी और महंगी दवाइयां चोरी कर लीं। सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही चोरों की तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह को ग्रीन सिटी के सामने बाग में तीन आरोपियों को दबोच लिया। मौके से चोरी हुई नकदी और सामान भी बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शमा ने बताया कि चोरी के मामले में मेडिकल स्टोर स्वामी के भाई शादाब, उसका साथी दीपक और मुर्शीद आलम निवासी मोहल्ला होली वाला कस्बा हसनपुर को पकड़ा गया है। उनके पास से चोरी हुए पचास हजार छह सौ पच्चीस रुपये और दवाइयों से भरा बोरा बरामद किया गया है। आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें