क्षेत्र में हसनपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई। मौत की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
रहरा थाना क्षेत्र के भावली गांव निवासी कमल सिंह (28) पुत्र जसवंत सिंह कसाईपुरा में मेडिकल स्टोर चलाता है। बृहस्पतिवार को कमल सिंह बाइक से हसनपुर गया था। वहां से वह देर रात वापस लौट रहा था। हसनपुर-रहरा मार्ग पर मटीपुरा गांव के पास बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में मेडिकल हाल संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्र्टम के लिए भेजी। बाद में जानकारी होने पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कमल की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। अभी उसके कोई संतान नहीं थी। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।