फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नया साल खुशियों का पैगाम हो, दुआ है यह हर आदमी के लिए

Thu, 02 Jan 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। सिविल लाइंस स्थित श्री हरि सरस्वती जूनियर हाईस्कूल में हुए आयोजन में कवि महेंद्र पांडेय ने कहा कि जीवन में बस यादें, यादें रह जाती हैं, जो कल किया वो आज याद आती हैं। शायर अशफाक रामपुरी ने कहा कि खुलूसों वफा दोस्ती के लिए, नया साल आया खुशी के लिए। नया साल खुशियों का पैगाम हो, दुआ है ये हर आदमी के लिए।शायर सुरेंद्र अश्क रामपुरी ने कहा कि वो जो तारीख बदल देते हैं, उनको तारीख बदल देती है। कवयित्री अनमोल रागिनी चुनमुन ने नए साल पर अपनी रचना प्रस्तुत करते कहा नई आशाएं, नई उमंगें लिए नव हर्ष। मंगलमय नव वर्ष, आपको मंगलमय नव वर्ष। शायर जावेद रहीम ने रिश्तों की अहमियत बयान करते हुए कहा कि रिश्तों को मजबूत बंधन में बंध जाना, जुदा न हो कोई दुआ दे जाना। न कोई रंजिश हो न कोई साजिश हो आइना सब के हाथों में दे जाना।
विज्ञापन

जसवंत कौर ने कहा कि देश की खातिर जो मर मिटे, दीवानगी में चूर थे। ओजस्वी थी माताएं, जिनके आखों के वह नूर थे। मंच संचालन कर रहे ओंकार सिंह विवेक ने कहा कि जहां में हर इक शख्स खुशहाल होगा। है उम्मीद, अच्छा नया साल होगा।
गीतकार सचिन सिंह सार्थक ने कहा कि शीत में ठिठुर गया है, धूप का बदन। बादलों को ओढ़ने का हो रहा जतन। वरिष्ठ कवि शिव कुमार चंदन ने दोहा सुनाते हुए कहा कि 2025 में चंदन की महा आस सफल सभी संकल्प हो, जगे हर्ष उल्लास। अंत में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने भी कविता सुनाई।
विज्ञापन

इस मौके पर कवयित्री डॉ. प्रीति अग्रवाल, जितेंद्र नंदा, सोहन लाल भारती, राम सागर शर्मा आदि ने भी काव्य पाठ किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री कपिल आर्य, रमेश अग्रवाल, विपुल गुप्ता, नवीन भाटिया, किशन लाल शर्मा, छोटेलाल रस्तोगी राजीव आर्य, मनीष गुप्ता, कमल रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, प्रशांत अग्रवाल, हरीश अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, सरदार हरभजन सिंह, राकेश टंडन, बसंत प्रजापति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें