फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सराफ की दुकान में नकब लगा आभूषण और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नगलिया मेव में सराफ की दुकान में नकब लगाकर चोर तिजोरी से गिरवी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सराफ की दुकान में चोरी की खबर इलाके में फैल गई। सूचना पाकर सीओ, इंस्पेक्टर क्राइम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। चोरों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्कवाॅड, सर्विलांस, एसओजी, एक्सपर्ट टीम ने आस पास जांच पड़ताल की। मुनेश वर्मा का कहना है कि चोर 25 लाख रुपये का माल ले गए।
विज्ञापन


नगलिया मेव गांव निवासी मुनेश वर्मा की गांव के अड्डे पर सराफ की दुकान है। वह सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखकर लोगों को कर्ज देने का भी काम करते हैं। उनका कहना है कि रोजाना की तरह वह शुक्रवार की रात दुकान को बंद कर घर गए थे। किसी समय चोर बराबर में बने जीने के सहारे छत पर चढ़ गए। चोरों ने बराबर की दीवार में नकब लगाया और अंदर दुकान में दाखिल हो गए। चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह दुकान में नकब लगा देख पड़ोसियों ने उनको चोरी की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर क्राइम बालेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। खबर मिलने पर सीओ श्वेताभ भास्कर गांव में पहुंचे। चोरी की जानकारी ली। मौके पर डॉग स्क्वाॅड, सर्विलांस, एसओजी को भी बुला लिया गया। काफी देर तक खोजी कुत्ते को घुमाया। एक्सपर्ट टीम ने आसपास से सबूत एकत्र किए।
विज्ञापन

मुनेश वर्मा का कहना है कि चोर 25 लाख रुपये का माल ले गए। सीओ का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


दुकान से कुछ दूर तालाब किनारे मिले खाली बॉक्स
सराफ की दुकान के आस पास अन्य कई दुकान हैं। कुछ ही दूर शराब का ठेका है। बराबर में कैंटीन भी है। दुकानों की छत पर चढ़ने के लिए जीना बना है। बताया जाता है कि दुकानों की छत पर बैठकर लोग शराब पीते हैं। सुबह चोरी की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आस पास भी जांच की। इस दौरान दुकान के पीछे तालाब किनारे प्लास्टिक के तीन खाली डिब्बे मिले। पर्स भी पड़ा मिला। जिससे साफ झलक रहा है कि चोर वारदात को अंजाम देने के बाद तालाब की तरफ निकले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें