अमरोहा। अमरोहा का यह शहीद स्मारक जनपद के लोगों आजादी की लड़ाई में शहीद होने वाली शख्सियतों की याद दिलाता रहेगा। यह बात संसदीय कार्य, वित्त और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार को नवनिर्मित शहीद स्मारक के लोकार्पण कार्यक्रम में कही।
रोटरी रायल्स क्लब द्वारा कलक्ट्रेट के सद्भावना पार्क में निर्मित शहीद स्मारक के लोकार्पण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक अब देश के लिए जान कुर्बान करने वाले लोगों की याद दिलाता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में सभी के योगदान रहा। नरम और गरम दोनों गुटों का बराबर योगदान है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अप्रतिम योगदान हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से अंग्रेजी शासक बैकफुट पर आ गए। इन्हीं की वजह से आज हम लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि जंग ए आजादी की लड़ाई में अमरोहा का नाम अग्रिम पंक्ति में हैं। काकोरी कांड से ब्रितानिया हुकूमत को बहुत बड़ी चुनौती मिल गई। उन्होंने कहा कि यहां के अली बंधुओं के हौसले से अंग्रेजी हुकूमत भी पस्त हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। रोटरी रायल्स क्लब के अध्यक्ष विशाल विक्की टंडन ने कहा कि शहीद स्मारक बनाने का अवसर मिलना गौरव की बात है।
कार्यक्रम में एसपी पूनम, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, विधायक राजीव तरारा, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, अध्यक्ष शशि जैन, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार, अशोक गुप्त, कपिल शर्मा, अंकित अग्रवाल, दीपाली जैन, ललित कृष्ण त्रिवेदी, वरुण माहेश्वरी, हर्ष माहेश्वरी, सौरभ जैन, प्रमोद गुप्त, नीरज सरन अग्रवाल आदि रहे।
निबंध में आमना और स्लोगन में रीना प्रथम
शहीदों की याद में एक निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता हुई। आमना तारिक को शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले के लिए प्रथम स्थान मिला, जबकि मोमिना तारिक को ‘तुम मुझे खून दो, मै तुम्हें आजादी दूंगा’ शीर्षक पर निबंध लिखने पर द्वितीय स्थान मिला। रिनी माहेश्वरी को निबंध के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनके अलावा स्लोगन में रीना माथुर को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
अमरोहा कलक्ट्रेट में शहीद स्मारक के लोकार्पण के दौरान पुष्प अर्पित करते संसदीय कार्य, वित्त और च?- फोटो : JPNAGAR