फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वाले बोले- हत्या

Thu, 01 May 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर निवासी विवाहिता की बुधवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया।
उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। उधर, घटना के बाद ससुराल वाले घर से भाग गए। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति उमेश, जेठ राकेश व रवि और ससुर जगदीश के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र गांव धनौरी मीर निवासी राम सिंह ने अपनी बेटी ज्योति (23) की शादी करीब एक साल पहले मंडी धनौरा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी उमेश के साथ की थी। उमेश मजदूरी करता है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे परिवार का एक लड़का घर में गया, तो उसे घर में कोई भी व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। इस पर उसने आवाज लगाते हुए ज्योति का कमरा खोला तो फंदे पर ज्योति को लटका देख उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

इसके बाद उसने मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर 112 नंबर और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर ज्योति के मायके वाले भी आ गए। पिता रामसिंह ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। साथ ही मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मायके वाले हंगामा करने लगे। इस बीच एक पड़ोसी ने बताया कि देररात तक उमेश के घर से झगड़े की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। मृतका के तीन माह का एक बेटा भी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतका के पिता रामसिंह ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने की तहरीर दी है। जिस पर विवाहिता के पति उमेश सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें