फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत चार पर मुकमदा दर्ज

Mon, 17 Feb 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर निवासी काजल पुत्री दयानंद ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि छह माह पहले उसकी शादी थाना नौगांवा सादात के गांव अलीपुर कलां निवासी पुष्पेंद्र के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने सामर्थ्य से अधिक दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। आरोप लगाया कि शादी के ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। उसने इन्कार किया तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि तीन फरवरी को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप लगाया कि थाना नौगांवा पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति पुष्पेंद्र, सास सुमन देवी, ससुर परम सिंह व जेठानी भूरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें