फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, पांच पर केस

Tue, 07 Oct 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न व जेठ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की शादी संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद से ही पति, ससुरल, सास, जेठ व ननद कम दहेज का ताना देकर उत्पीड़न करने लगे। दहेज में पांच लाख नकद, भैंस व कार की मांग की जाने लगी। शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि पति अप्राकृतिक संबंध बनाता है।
विरोध पर बुरी तरह से मारता पीटता है। कई बार उसने मारपीट करके घर से निकाल दिया। जेठ भी विवाहिता पर बुरी नजर रखता है और कई बार अश्लील हरकतें व छेड़खानी कर चुका है। दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया जा चुका है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें