फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा जाने से रोके एआईएमईआईएम के जिलाध्यक्ष, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

Tue, 07 Oct 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। एआईएमईआईएम के जिलाध्यक्ष साजिद चौधरी को पुलिस ने अमरोहा जाने से रोक दिया। बाद में जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर इंस्पेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि प्रदेश में शासन व प्रशासन मुस्लिम समाज पर अत्याचार कर रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन देकर अपनी मांग उठाने का ऐलान किया था। जानकारी होने पर पुलिस उनके गांव बसैली पहुंच गई और उन्हें अमरोहा जाने से रोक दिया। इसके बाद में जिलाध्यक्ष पार्टी के पदाधिकारियों के साथ थाने आए। यहां पर उन्होंने राष्ट्रपति के नाम इंस्पेक्टर मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, मुस्लिम समाज के लोगों का उत्पीड़न शुरू हो गया। प्रदेश में 2017 से मुस्लिम समाज के लोग तरह-तरह से परेशान किए जा रहे हैं। आपसी भाईचारा खत्म करने की कोशिश की जा रही है। राष्ट्रपति से गुहार लगाई कि मुस्लिम समाज के उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए। निजाम नश्तर,
विज्ञापन
विज्ञापन

जीशान मंसूरी, मोबीन खान, नबीहसन सैफी, जाने आलम, इकरामुद्दीन सैफी, इसरार सैफी, राशिद अली, उस्मान सलमानी, वसीम राजा, सबाबुल सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें