फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। परिजनों से तकरार के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी होने पर मायके वाले पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामला निपटाने को गांव में पंचायत चल रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी साल भर पूर्व हुई थी। बताया जा रहा है कि उसके परिवार में कई दिन से तकरार चल रही थी। घर के हालात सामान्य करने को काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार रात परिजन खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान युवक की 25 वर्षीय पत्नी कमरे में गई। जहां पर मौका मिलते ही उसने फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उसे फंदे पर झूलते देख परिजनों की चीख निकल गई। आनन फानन उसे नीचे उतारा। जानकारी होने पर मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गांव के लोगों ने मायके वालों को किसी तरह समझाकर शांत किया। मामला रफा दफा करने को पंचायत चल रही है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें