फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फंदे पर लटकी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। पति से विवाद के बाद फंदे पर लटकी 20 वर्षीय विवाहिता लोकेश कुमारी की शुक्रवार देर रात मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

पतेई खालसा निवासी नितिन कुमार का करीब एक वर्ष पहले उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र निवासी लोकेश कुमारी से विवाह हुआ था। बुधवार तड़के किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद नितिन घर से बाहर चला गया। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर उसने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारकर चौधरपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था।
चार दिन से उपचार के बाद शुक्रवार देर रात लोकेश ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें