फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से कोरोना कर्फ्यू में छूट, सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुलेंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमण के केस कम होने के बाद प्रदेश सरकार ने कुछ शहरों को छोड़कर बाजार को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोरोना कर्फ्यू से मिली छूट में अमरोहा भी शामिल है। एक जून से सुबह सात से शाम सात बजे तक बाजार खुल सकेंगे। वहीं शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। सप्ताह में पांच दिन कर्फ्यू से छूट रहेगी। जबकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। बाजार खोलने में लगाई गई शर्तों का पालन करना होगा। अगर कोरोना केस छह सौ से ऊपर गए तो फिर से लॉकडाउन झेलना पड़ेगा। इसलिए सावधानी बरतें और सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि दुकान बाजार सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक कंटेनमेंट जोन को छोड़कर खोलने की अनुमति रहेगा। सप्ताह में 5 दिन बाजार खुलेंगे। शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग अभियान चलाया जाएगा। प्रतिष्ठानों पर दुकानदार और स्टाफ मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी और सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। यहीं अनिवार्यता खरीददारों के लिए भी लागू होगी। उल्लंघन होने पर महामारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस लिए सभी लोग कोविड नियमों का पालन करें। कारोबारी और आम जन यह समझा ले कि आपकी लापरवाही से सक्रिय कोरोना केस 600 से अधिक हो जाते हैं, तो फिर से जनपद में कोरोना कर्फ्यू में छूट समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बाजार वन साइड के हिसाब से खोला जाएगा। इस पर सोमवार को निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें