फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय लॉकडाउन खत्म, आज खुलेंगी दुकान, कल साप्ताहिक बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शुक्रवार की रात से जिले में शुरू हुआ दो दिवसीय लॉकडाउन रविवार को भी जारी रहा। पूरे दिन शहर से लेकर गांव तक की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी रही। पुलिस और प्रशासनिक अफसर लगातार गश्त करते दिखे। लोगों से घरों के भीतर ही रहने की अपील की गई। घरों से बाहर घूमते हुए नजर आए लोगों को फटकार लगाई। कुछ से जुर्माना भी वसूला गया। साप्ताहिक लॉकडाउन खत्म होने पर आज बाजार खुलेंगे जबकि कल मंगलवार को फिर साप्ताहिक बंदी रहेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शनिवार और रविवार का साप्ताहिक लॉकडाउन घोषित कर रखा है। शुक्रवार की रात सात बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहता है। लॉकडाउन के चलते शहर के सभी बाजार बंद रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अफसरों ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की। लॉकडाउन का असर भी देखने को मिला। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गलियों तक में दुकानें बंद रहीं। तमाम स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। फलों और सब्जियों के ठेले सड़कों पर घूमते दिखाई दिए। पुलिस कर्मी लगातार भ्रमण करते हुए नजर आए। बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को फटकार लगाकर घर भेजा। जबकि कई लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। वहीं, बिना मास्क घूम रहे साइकिल सवारों को पुलिस ने शर्ट उतरवाकर चेहरे से बंधवाई और भविष्य में बिना मास्क घर से न निकलने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें