अमरोहा। जिले में बराबर और फैक्टरी कर्मचारी समेत 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में 221 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि 26 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को 541 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 17 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 433 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 3 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि प्राइवेट लैब की जांच में दो संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक अब तक 16728 लोग संक्रमित मिले थे। अब कुल 221 मरीज सक्रिय चल रहे हैं।