फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई लाभार्थियों को मिली मकान की चाबी, कई ने किया गृह प्रवेश

विज्ञापन
अमरोहा एनआईसी में लाभार्थियों को मकान की चाबी सौंते डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। पीएम आवास देहात के 1,711 लाभार्थियों ने गृह प्रवेश किया। एनआईसी और ब्लॉक कार्यालयों में मकान की चाबी दी गई। अब यह लोग अपने मकान में रहेंगे। परिवार के साथ इन लोगों ने नवनिर्मित घर में प्रवेश कर गए। शेष 63 लाभार्थियों को मकान जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आवास प्लस योजना के तहत जिले के छह ब्लॉकों में 1,774 पात्रों का चयन किया गया। मकान बनाने के लिए 1.20-1.20 लाख रुपये दिए जाएंगे जिसमें प्रथम और दूसरी किस्त 1,770 लाभार्थियों को दी गई है, जबकि अंतिम किस्त 1,711 को दी गई है। बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में चुनिंदा लाभार्थियों को बुलाया गया। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने 10 लाभार्थियों को चाबी दी।
इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, परियोजना निदेशक डीआरडीए अमरेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे। इसके अलावा अमरोहा और जोया ब्लॉक कार्यालय में समारोह में लाभार्थियों को मकान की चाबी दी गई। इसके बाद लाभार्थियों के चेहरे खिल गए। विधायक संगीता चौहान ने कहा कि सरकार सभी के लिए काम कर रही है। ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ने कहा कि मकान बनने से लोगों को रहने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक------------लक्ष्य------------निर्मित
गजरौला----------170--------------156
धनौरा-------------227--------------221
अमरोहा---------270-----------------262
गंगेश्वरी------------279-------------270
हसनपुर-----------357--------------336
जोया--------------471----------------444
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें