फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय से टकराने पर बाइक सवार की मौत

Sun, 28 Jan 2018 02:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/नौगांवा सादात। 
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते बाइक सवार नीलगाय को नहीं देख सका। इस कारण वह रामपुर गुन्नादार तिराहे पर शनिवार सुबह नील गाय से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के पीलाकुंड निवासी गौरव यादव शनिवार सुबह छह बजे घर से बाइक से मकदूमपुर धर्मकांटे के लिए निकला था। वह रामपुर गुन्नारदार तिराहे पर पहुंचा था कि उसकी बाइक सड़क पा रही नीलगाय से टकरा गई। हादसे में गौरव के सिर में गंभीर चोट आई। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में उसे साईं अस्पताल मुरादाबाद लेकर पहुंचे। हालत देख डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। जहां से परिजन कॉसमॉस अस्पताल ले गए। यहां से भी डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन गाजियाबाद लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें