रिहर्सल परेड़ में गजरौला की भाग्यश्री।
गणतंत्र दिवस की परेड में बीएसएफ के महिला दस्ते ने अपने दमखम और अपने शौर्य की गौरवशाली मिसाल पेश की। दिल्ली के राजपथ पर साल 2018 यानी 69 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जांबाज बेटियां कुछ ऐसे हैरतअंगेज और खतरनाक कारनामों को अंजाम देतीं दिखाई दीं। इसमें शामिल होकर गजरौला की भाग्यश्री ने भी क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
गजरौला के मोहल्ला भानपुर खालसा निवासी पूर्व सभासद मदनपाल सैनी की बेटी भाग्यश्री वर्ष 2015 में बीएसएफ में कांस्टेबिल के पद पर तैनात हुई थी। तब से लेकर आज तक भाग्यश्री सेना में अपने पराक्रम लगातार दिखा रही है। 69वें गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच जब इनकी जांबाजी की तस्वीर राजपथ पर सामने आई तो देखकर दुनियां को इनकी नई उड़ान की गौरव गाथा गाने पर मजबूर कर दिया। बीएसएफ की इस लेडी ब्रिगेड ने दिन-रात कड़ी मेहनत कर खुद को तपाकर फौलाद बना लिया है। भाग्यश्री के बाइक स्टंट देखकर उनके परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।