फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने पायल है छनकाई... गाने पर ग्रुप डांस कर लूटी वाहवाही

Thu, 05 Jan 2017 12:01 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कल्चरल
विज्ञापन
भारत विकास परिषद मैत्री शाखा के तत्वावधान में नूतन वर्ष अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने जमकर नृत्य किया और हाउजी मनोरंजक गेम में सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, सचिव अतुल सक्सेना व कोषाध्यक्ष इंद्रमोहन गुप्ता ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इसके बाद बच्चों जय सक्सेना, रिद्विमा, आदित सक्सेना व गार्गी ने बेहतरीन नृत्य पेश कर दर्शकों की वाह वाही लूटी। शलभ अग्रवाल, वर्तिका, अंशिका, डेजी व निकुंज ने मनमोहक कार्यक्रम पेश किए गए। योगेश, वर्षा, शिल्पा व नीरू ने मैंने पायल है छनकाई पर सामूहिक नृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अरुण रस्तोगी, संजय बाहेती, योगेश चंद्र सर्राफ, सुरेश यादव ने बेबी को बेस पसंद है, गाने पर डांस किया। इस दौरान हाउजी, मनोरंजक गेम के द्वारा मस्तानी शाम को रंगीन बनाया गया। 
गौरव-शालिनी कपूर, अंकित-नीरू अग्रवाल, अतुल-कावेरी सक्सेना ने रोमांटिक गानों पर डांस किया, जिसे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

इस अवसर पर अजय चतुर्वेदी, अजय अग्रवाल, प्रमोद, कपिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मनोज गोयल, रविंद्रनाथ अग्रवाल, संदीप मालीवाल, विवेक शर्मा, अनुपम अग्रवाल, प्रदीप रस्तोगी, नीरज माहेश्वरी, आरसी भारती, विदित गोयल, अतुल अग्रवाल, डा.बीना शर्मा, ललिता माहेश्वरी, नीतू रस्तोगी, वंदना गोयल, पिंकी बाहेती, माधवती गुप्ता, ममता गोयल, डा. अंशु गुप्ता, नूपुर, शिवानी व अर्चना उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव अतुल सक्सेना व महिला संयोजिका योगेश मालीवाल, द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में शाखा अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें