फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मैजिक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। सड़क हादसे में मैजिक चालक की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता दिव्यांग हैं, जबकि मां आंखों से कमजोर है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव कलाली में इंद्र सिंह का परिवार रहता हैं। दिव्यांग इंद्र सिंह के परिवार में आंखों से कमजोर पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। सबसे छोटा बेटा सचिन मैजिक चालक था। शनिवार रात सचिन (25) बाइक पर सवार होकर गांव से पपसरा जा रहा था। तभी उसकी बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रोते बिलखते परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक से खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें