फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मदरसे की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सड़क पार करते समय मदरसे की छात्रा को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के सब को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पायती खुर्द निवासी जाकिर हुसैन की 10 वर्षीय बेटी सोफिया स्थानीय मदरसे में पढ़ती थी। सोमवार सुबह वह मदरसे में जा रही थी। इस दौरान सड़क पार करते समय अमरोहा की दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सोफिया की मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटी का शव देकर जाकिर हुसैन बेहोश हो गया। लोगों पानी डालकर जाकिर को होश में लाए। इसके बाद परिजन छात्रा का शव लेकर घर चले गए। उन्होंने बगैर पुलिस कार्रवाई से शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें