फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया क्वालिटी के चावल बंटने का मामला, कोटेदारों को हड़काया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सांसद कोटेदारों द्वारा घटिया क्वालिटी के चावल वितरण की शिकायत मिलने पर डीएसओ क्षेत्र में निकले। कोटे की दुकानों की जांच की। कार्डधारकों से जानकारी लिया। शहर, हसनपुर और उझारी के कोटेदारों को गुणवत्ता युक्त चावल बांटने के निर्देश दिए। कार्डधारकों को सही तरीके से तौल के बाद गेहूं चावल देने के निर्देश दिए हैं। राशन वितरण में गड़बड़ी पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिले के 3,28,930 कार्डधारकों को मुफ्त राशन का वितरण चल रहा है। कार्डधारकों को 31 मई तक पांच किलो गेहूं और चावल मिलेगा। सांसद दानिश अली ने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) को फोन पर घटिया क्वालिटी के चावल वितरण के बारे बताया। सांसद को शिकायतें मिली थीं कि कोटेदारों घटिया क्वालिटी का चावल बांटा जा रहा है। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीएसओ पूरन सिंह चौहान ने शहर के कई कोटे की दुकान जांच की। इसके बाद हसनपुर और उझारी के नगर के कोटे की दुकान में पहुंचे। उन्होंने कोटेदारों को हिदायत दी है। कहा कि तौल में कमी और मानक विहीन चावल वितरण पर कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ पूरन सिंह चौहान ने बताया कि माननीय के निर्देश के क्रम में शहर, हसनपुर और उझारी में कोटे की दुकानों की जांच की गई है। कहीं भी घटिया चावल का वितरण होते नहीं मिला। कोटेदारों से मानक युक्त चावल देने के निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ी मिलने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें