फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदल कर छात्रा को ले गया एक युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला मुस्लिम युवक दूसरे गांव की एक छात्रा को प्रेमजाल में फंसा कर भगा कर ले गया। मुस्लिम युवक ने अपना नाम हिंदू बताकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया था। छात्रा के परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। आरोपी युवक के परिजन भी फरार हो गए हैं। वही मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती नगर के एक डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह बीती 19 मार्च को घर से गायब हो गई। परिजनों ने 20 मार्च को इस संबंध में शेरपुर पुलिस चौकी को सूचना दी लेकिन शेरपुर पुलिस ने कोई रुचि नहीं ली। इस दौरान परिजनों के हाथ युवती की एक डायरी लग गई। डायरी में मेरा सोनू नाम से एक मोबाइल नंबर दर्ज था। परिजनों ने उस नंबर पर काल की तो कभी अपना नाम सोनू तो कभी सलमान बताने लगा। परिजनों ने वह नंबर पुलिस को दिया। आईडी से युवक की पहचान सलमान निवासी ग्राम पालनपुर थाना धनौरा की हुई। पुलिस ने वहां दबिश दी तो पूरा परिवार घर से फरार था। छात्रा के पिता ने बताया कि पालनपुर के लोगों ने बताया कि सलमान पहले भी नाम बदल कर कई युवतियों को फंसा चुका है। पिता ने अपनी बेटी को बेचने की आशंका जताते हुए थाने में सलमान के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह का कहना है कि इस संबंध में तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें