फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी किसान से 90 हजार लूटे

Thu, 16 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पशु बाजार में दो बैल बेचकर जा रहे किसान को धमकाकर बाइक सवार युवकों ने पचास हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर किसान के साथ मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने पीछा किया, मगर हाथ नहीं लगे। इसके बाद पशु व्यापारी से भी 40 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली के सिबौरा गांव निवासी किसान गजराम ने बुधवार को कैलसा में लगने वाले पशु बाजार में दो बैल बेचे थे। पशु नखासा में बैलों को बेचने के बाद वह पैदल ही गांव जा रहा था। बाजार से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार दो युवक मिल गए। दोनों ने तमंचे से धमकाकर किसान गजराम को कब्जे में कर लिया।

इसके बाद उससे पचास हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उससे मारपीट भी की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची, मगर हाथ नहीं लगे। 
विज्ञापन

इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने गंगदासपुर गांव निवासी पशु व्यापारी मुश्तकीम से 40 हजार रुपये लूट लिए।

वह कैलसा बॉर्डर से व्यापार के बाद प्राइवेट बस में बैठ कर घर जाने के लिए गांव के बाहर अडडे पर खड़ा था। इसी बीच बाइक सवार बदमाश आए। व्यापारी को चाकुओं के बल पर कब्जे में लेकर 40 हजार रुपये लूट ले गए। थानाध्यक्ष ऋषि कुमार ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें