जोया। कस्बे के डाकखाने में बृहस्पतिवार को आधार कार्ड बनवाने वालों की भीड़ रही। सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लग गई थी। यहां एक माह से पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। साथ ही आधार कार्ड संशोधन का काम भी चल रहा है।
असमोली, हसनपुर, गजरौला, संभल के लोग आधार कार्ड संशोधन कराने व बनवाने के लिए कस्बे के डाकघर आ रहे हैं। नए आधार कार्ड बनवाने के लिए लंबी लाइन नजर आई। डाकघर के इंचार्ज मुन्ना लाल ने बताया कि असमोली आदि स्थानों से आए बच्चों के माता-पिता का कहना है कि उनके यहां मशीन नहीं चल रही है।
इसी के चलते दूसरे क्षेत्र के लोग अपने बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए कस्बे के डाकघर में आकर आधार कार्ड बनवा रहे हैं और संशोधन भी हो करवा रहे हैं। कस्बे में रोजाना लगभग 70 आधार कार्ड के करीब बनाए जा रहे हैं और 20 आधार कार्ड संशोधन किए जा रहे हैं।