फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सैदनगली में पशु सेवा केंद्र पर लटके ताले, पशुपालक परेशान

Wed, 20 Nov 2024 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)।
विज्ञापन

सैदनगली में स्थित पशु सेवा केंद्र पर ताले लटके हैं। जिससे पशु पालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालकों ने जिला अधिकारी को पत्र भेज कर पशु सेवा केंद्र को संचालित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पशु सेवा केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती नहीं होने करीब एक वर्ष से ताला लटका हुआ है। जिसका लाभ पशुपालकों को नहीं मिल रहा है। बीमार पशुओं के इलाज के लिए और पशुओं के गर्भाधान के लिए पशुपालकों को उझारी और हसनपुर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बार-बार शिकायत के बाद भी सैदनगली के पशु सेवा केंद्र की बदहाली दूर करने के लिए विभागीय अधिकारी कोई प्रयास नहीं कर पा रहे हैं। पशुपालक हाजी शब्बीर अहमद, इरफान अली, मकसूद अहमद, मुनाजिर अली, सुभाष अग्रवाल आदि लोगों ने पशु सेवा केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती कराने और संचालित कराने की मांग की है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. आभा दत्त का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। यदि पशु सेवा केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती नहीं है तो तैनाती कराकर वहां पशु सेवा केंद्र का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें