फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान के लिए चीनी मिल में भाकियू ने जड़ा ताला

Sun, 03 Jul 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर चीनी मिल के मुख्य गेट पर तालाबंदी करते भाकियू नेता।
विज्ञापन

विज्ञापन
लगातार गन्ना भुगतान की माग कर रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का सब्र का बांध टूट गया। एकत्र किसानों ने चीनी मिल के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरने पर बैठक गए । हरकत में आए चीनी मिल प्रशासन ने जुलाई माह में गन्ना भुगतान करने के आश्वासन दिया है जिस पर भाकियू ने धरना समाप्त कर दिया ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों पर शनिवार को ब्लाक अध्यक्ष कालेे सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों किसान चीनी मिल पहुंच गए। किसानों ने चीनी मिलों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठक गए। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष काले सिंह ने कहा कि चीनी मिलों ने 30 जून तक गन्ना भुगतान करने का आश्वासन दिया था लेकिन गन्ना भुगतान नही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी कि इस बार गन्ने का भुगतान नही किया गया तो भाकियू आंदोलन करेगी। वहीं आरोप लगाया कि चंदनुपर चीनी मिल द्वारा किसानों से 4 रुपये 62 पैसा अवैध रूप से काटा जा रहा है। किसानों से काटा गया पैसा लौटाने की मांग की है। इस दौरान सीता आर्य, राजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, रोहताश सिंह, श्याम सिंह, पीतम सिंह शिशपाल सिंह, वीरवाप सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें