फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रकाशवीर शास्त्री की जयंती पर साहित्यकारों को किया सम्मानित

Tue, 31 Dec 2024 03:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
साहित्यकार लोकेश शर्मा को सम्मानित करते हिंदी मंच के पदा​धिकारी। संस्था - फोटो : संस्था
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)।
विज्ञापन

हिंदी के महान पुरोधा प्रकाशवीर शास्त्री की जयंती पर विश्व हिंदी मंच की ओर से साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में प्रकाशवीर शास्त्री को हिंदी का महान सेवक व भारतीय संस्कृति का संवाहक बताया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला महादेव में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रकाशवीर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान हिंदी के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान का स्मरण करते हुए हिंदीसेवी डॉ. यतींद्र कटारिया ने कहा कि प्रकाशवीर शास्त्री के नेतृत्व में पंजाब में हिंदी सत्याग्रह को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने हिंदी में हस्ताक्षर करने व हिंदी में पत्राचार पर जोर दिया था। डॉ. कटारिया ने कहा कि प्रकाशवीर शास्त्री ने देश में ही नहीं अपितु फिजी, मारीशस आदि देशों में भी हिंदी का प्रचार प्रसार किया। कार्यक्रम में नवोदित साहित्यकार लोकेश शर्मा व सुरेंद्र चौहान को सम्मानित किया गया। इस दौरान आदित्य सौरभ, शिवप्रकाश सैनी, अश्वनी कटारिया, गौरव प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें