फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धनौरा में अवधेश त्यागी बने बार अध्यक्ष, ओमवीर महासचिव

Tue, 31 Dec 2024 03:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

तहसील में सोमवार को हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अवधेश त्यागी ने जीत दर्ज की। उन्हें 57 वोट मिले। जबकि, महासचिव पद ओमवीर सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर सुमन रानी विजयी रहीं। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय और अन्य पदों पर सीधा मुकाबला था। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार को सबसे ज्यादा 83 वोट मिले। चुनाव में 147 वकीलों ने मतदान किया।
बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर अवधेश त्यागी, मूलचंद त्यागी व अनिल भटनागर में मुकाबला था। वहीं, महासचिव पद पर ओमवीर सैनी और हितेश कुमार में, कोषाध्यक्ष पद पर महीपाल सैनी व सुमन रानी में व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार व लघुपाल सिंह में मुकाबला था। सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे बार सभागार में मतदान शुरू हुआ। दोपहर डेढ़ बजे तक 60 वकीलों ने वोट डाले। जबकि, अगले डेढ़ घंटे में 87 वकीलों ने वोट डाले। शाम चार बजे मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर अवधेश त्यागी को 57, मूलचंद त्यागी को 50 व अनिल भटनागर को 40 वोट मिले। महासचिव पद पर ओमवीर सैनी को 80, जबकि हितेश कुमार को 67 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार को 115 व लघुपाल सिंह को 32 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुमन रानी को 110 व महीपाल सैनी को 35 वोट मिले। चुनाव परिणाम की घोषणा होते की समर्थकों ने विजेताओं को फूलमालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

अमरोहा : 115 वकीलों ने डाले वोट, मतगणना आज

अमरोहा। सदर तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव तहसील परिसर बार भवन में सोमवार को संपन्न हो गया। 115 वकीलों ने अपने मत का प्रयोग किया। मंगलवार को मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दस बजे बार हाॅल में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर तीन बजे तक जारी रही। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मंसूर अहमद व सुरेंद्र सिंह, महासचिव पद पर विमल किशोर वंद्रेमातरम व सतेंद्र सिंह के बीच मुकाबला हुआ। प्रत्याशी सदस्यों से अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। सुबह से अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर जोश देखते हुए बना। दोपहर तीन बजे तक 115 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस तरह से अध्यक्ष व सचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई। चुनाव संपन्न कराने में प्रमोद कुमार भटनागर, शकील अहमद, पुष्कर लाल गुप्ता, यशपाल सिंह, मोहम्मद अमजद, गौरव गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें