फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से ट्रांसफॉर्मर फुंका, इलाके में जन जीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। ट्रांसफॉर्मर फुंकने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। बिजली न होने से कारोबार नहीं हो सके। पानी सप्लाई की मुश्किलें भी बढ़ गईं। मोबाइल की बैटरी चार्ज नहीं हो पा रही है। चार दिन से ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से रविवार को गांववालों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता को पत्र भेज कर ट्रांसफॉर्मर बदले जाने की मांग की। ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पाकबड़ा रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर के निकट 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। चार दिन पहले ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। उपभोक्ताओं ने बताया कि कई बार शिकायत की गई लेकिन ट्रांसफॉर्मर को बदला नहीं गया है। इसके चलते पानी सप्लाई की भी मुश्किलें बढ़ गई है। मोबाइल की बैटरी की चार्जिंग के लिए दूसरी जगहों पर जाना पड़ता है। बिजली निगम के कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। उपभोक्ता सोनू गुर्जर, पदम सिंह, उमराव सैफी, वरन सिंह, परविंदर सिंह, हरपाल सिंह, विनीत सिंह, चौधरी योगेंदर, अंकित सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोमराज सिंह, विकल पटेल, चंद्रपाल सिंह, अकरम सैफी आदि ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें