फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस मिनट में दो रेल फ्रैक्चर, डेढ़ घंटे संचालन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सर्दी बढ़ने के साथ ही रेलवे फ्रैक्चर की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। रविवार की सुबह अमरोहा और कैलसा रेलवे स्टेशन के बीच अप और डाउन साइड में पटरी चटक गई। पेट्रोलिंग कर रही टीम ने रेल फ्रैक्चर की जानकारी पीडब्ल्यूवाई टीम को दी। तीस मिनट में दो जगह पटरी चटकने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तकनीकी टीम को मौके पर भेजकर पटरी की मरम्मत कराई गई। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इससे सात ट्रेनें प्रभावित हुई।
विज्ञापन

अमरोहा कैलसा रेलवे स्टेशन के बीच रविवार सुबह साढ़े छह बजे अप लाइन में फ्रैक्चर हो गया। टूटी पटरी पर पेट्रोलिंग टीम की नजर पड़ी तो उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। तीस मिनट बाद सात बजे पेट्रोलिंग टीम को डाउन लाइन में पटरी चटकी मिली। दो जगह ट्रैक फ्रैक्चर की सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर भेज दिया गया। वहीं, अप और डाउन दोनों लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अप और डाउन लाइन की मरम्मत की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह अमरोहा कैलसा के बीच में किलोमीटर संख्या 29/15 और 29/17 अप-डाउन लाइन पर रेल फ्रैक्चर की सूचना मिली थी। जहां पीडब्ल्यूवाई की टीम पहुंचकर ट्रैक मरम्मत किया। इसके बाद ट्रेनों को गुजारा गया। इसके चलते आधा दर्जन ट्रेनें दो से तीन घंटा लेट हुईं।
विज्ञापन

ये ट्रेनें हुई प्रभावित
इंटरसिटी एक्सप्रेस (14315)
चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15011)
नौचंदी एक्सप्रेस (14511)
लोकनायक एक्सप्रेस (15115)
आला हजरत एक्सप्रेस (14321)
शहीद एक्सप्रेस (14673)
सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें